search

क्लास रूम में बच्चों की टीचर बनीं सीडीओ नेहा बंधु, सवालों को समझाया; सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार

deltin33 2025-10-5 16:36:26 views 1252
  प्रश्नों के उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट करने के बाद उनके साथ खड़ीं सीडीओ नेहा बंधु। सौ. विभाग





जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शिक्षा के प्रति सीडीओ नेहा बंधु की गंभीरता व विशेष लगाव ही उन्हें स्कूल और विद्यार्थियों से सीधे जोड़ता है। प्रशासनिक कार्यों से समय निकालकर शिक्षक की भूमिका में सीडीओ ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद साधा।

कक्षा में पहुंचकर एक घंटे विभिन्न विषयों पर चर्चा ही नहीं की, विद्यार्थियों की झिझक दूर करने का भी प्रयास किया। प्रश्नों के उत्तर बताने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ शेष बच्चों का ज्ञान भी बढ़ाया।


प्रश्नों के उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर किया प्रेरित

सीडीओ नेहा बंधु शनिवार दोपहर 1:45 बजे पूर्व माध्यमिक स्कूल, औडेन्य पड़रिया पहुंचीं। यहां परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कक्षा आठ के विद्यार्थियों के बीच एक शिक्षक की भूमिका भी निभाई। मित्रवत व्यवहार से बच्चों के मन में स्थान बना सीधे विषयों से संबंधित जानकारी साझा करने में जुट गईं। विज्ञान, हिंदी और खेलकूद जैसे विषयों पर बच्चों संग बातें कीं। झिझक खुली तो बच्चों ने भी उनसे विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा दूर करने का प्रयास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


शेष बच्चों को एक घंटे तक समझाया किताबों का ज्ञान

सभी के प्रश्नों के उत्तर देने के बाद सीडीओ ने विषयानुसार विद्यार्थियों से भी संवाद किया। कई विद्यार्थियों ने उनके सभी प्रश्नों के सकारात्मक उत्तर दिए, जबकि शेष ने भी अपनी बात को रखने का प्रयास किया। करुणा शाक्य, काव्या, पल्लवी, श्रेया एवं शिव सिंह को उन्होंने पुरस्कार में स्टेशनरी भेंट करते हुए अच्छे ढंग से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। शेष विद्यार्थियों का भी उत्साह बढ़ाया। उनके साथ स्टेनो सर्वेश कुमार भी रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521