search

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

deltin33 2025-10-5 16:36:24 views 1288
  उत्तराखंड मुक्त विवि ने आवेदन की तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ाई।





राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई-2025 के तहत प्रवेश प्रकिया की तिथि को विस्तारित किया गया है। छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए विवि प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अक्टूबर कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि तक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स एवं सर्टिफिकेट कोर्स के तहत सभी कक्षाओं एवं सेमेस्टर में आवश्यक दस्तावेज सहित पंजीकरण होना जरूरी है।



अंतिम तिथि के बाद ग्रीष्मकालीन सत्र में प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित कोई भी जानकारी विवि की वेबसाइट www.uou.ac.in पर प्राप्त की जा सकती है। (ब्यूरो)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521