search
 Forgot password?
 Register now
search

8 दिसंबर को गाजियाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, तैयारी में जुटा नगर निगम

LHC0088 2025-12-7 14:07:32 views 612
  

योगी आदित्यनाथ, उ. प्र. मुख्यमंत्री। फोटो- जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आठ दिसंबर को नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आ सकते हैं। नगर निगम ने उनके संभावित रूट की तैयारी कर ली है। हालांकि मुख्यमंत्री के आने के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि वह हिंडन एयरपोर्ट से राजनगर एक्सटेंशन, एएलटी, हापुड़ चुंगी, से होते हुए नेहरू नगर शिशु मंदिर पहुंच सकते हैं।

जिला प्रशासन के साथ निगम इसकी तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने तीन दिन पहले वीडियो कान्फ्रेंसिंग में यह निर्देश दिया था कि सभी मंडलों में एसआइआर अभियान की गहन समीक्षा होगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री खुद मेरठ मंडल में एसआइआर के कार्य की समीक्षा करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरस्वती शिशु मंदिर आ सकते हैं। निगम ने इस स्कूल के पास शनिवार देर रात तक साफ-सफाई की। यहां से खोखों को हटा दिया गया। सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। निगम के अधिकारी दिनभर तैयारी का निरीक्षण करते रहे।
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शनिवार को रोटरी गोल चक्कर, एलिवेटेड रोड, विवेकानंद नगर चौराहा, नेहरू नगर, कालका गढ़ी चौक पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त द्वारा कालका गढ़ी पर चल रहे नाले के निर्माण का जायजा लिया। यहां लगभग तीन करोड़ 32 लाख से बनाए जा रहे नाला बनाया जा रहा है। जिसकी लंबाई 692 मीटर और चौड़ाई 1.80 है।

नाला निर्माण से शहर तीन वार्ड 12, 88 और 96 से होकर गुजरेगा। शहर को धूलमुक्त करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त नाला तथा सड़क के बीच में इंटरलाकिंग टाइल लगाने के निर्देश दिए। इस नाले का निर्माण एक माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

गांधीनगर के एमआरएफ सेंटर पर शेड लगाने के निर्देश दिए। शहर में चल रहे मरम्मत के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त वे सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट के साथ प्रमुख चौराहों पर मरम्मत का कार्य करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डाक्टर अनुज, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद आदि मौजू रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153701

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com