search

सुलतानपुर में ट्रेलर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक महिला की मौत और 14 घायल

cy520520 2025-12-6 23:42:09 views 1021
  

ट्रालर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस।



संवाद सूत्र, कूरेभार (सुलतानपुर)। अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने शनिवार की भोर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रेलर दोनों सड़क पर पलट गए। दुर्घटना में महाराष्ट्र के जलगांव के विभा नगर की छोटी विभा पाटिल की मौत हाे गई। 14 श्रद्धालु घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायलों में प्रयागराज का चालक व खलासी और शेष महाराष्ट्र के हैं। उपचार के लिए सभी को सीएचसी से मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ट्रेलर का चालक मौका देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

अयोध्या से श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शा करा प्रयागराज जा रही टूरिस्ट बस अभी कूरेभार के मुख्य चौराहे पर पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए। बस से श्रद्धालुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर कस्बेवासी मौके पर पहुंचे।

बस का शीशा तोड़कर किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाले। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ. प्रियेश दीक्षित महाराष्ट्र के जलगांव के विभा नगर की छोटी बाई शरद पाटिल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी, सीओ बल्दीराय आशुतोष व थानाध्यक्ष विजयंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
यह हुए घायल

महाराष्ट्र जलगांव निवासी कोकिला बाई, रंजना बाई, जोरमा बाई, मन्जा बाई, अनीता, कल्पना, अल्पना, पद्म सिंह, सुमित्रा, आशा, रत्नाबाई, सुधाकर, प्रयागराज के चालक राजेश व खलासी रंगु घायल हो गए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164485