search

Deoria Fire: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, महिला की मौत और भैंस झुलसी

LHC0088 2025-11-1 16:07:39 views 903
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, तरकुलवा/देवरिया। शार्ट सर्किट होने के कारण रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई ।जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। उसमें रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।  

तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव में शुक्रवार की रात में राजेंद्र यादव की रिहायशी झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। रात होने के चलते घरवालों किसकी जानकारी नहीं हो पाई। महिला चीख पुकार सुनकर मौके पर अन्य लोग पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था। जिसके चलते उसमें सो रही उनकी पत्नी प्रभावती यादव उम्र 57 वर्ष की मृत्यु हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं झोपड़ी में बांधी गई एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई । स्वजन के अनुसार आग की घटना पहले भूसा रखने वाले खोप में हुई। इसके बाद रिहायशी झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई। जिसके कारण महिला की जान नहीं बच पाई और भैंस भी गंभीर से झुलस गई। जिसकी कीमत एक लाख बताई जा रही है।

भैंस के पेट में बच्चा भी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद घर के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138