search

फतेहपुर में जिला पंचायत सदस्य के भाई ने हिंदू युवती से किया दुष्कर्म, मतांतरण की आशंका

Chikheang 2025-12-6 23:42:05 views 1264
  



संवाद सूत्र, बहुआ (फतेहपुर)। हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर एक जिला पंचायत सदस्य का भाई अगवा कर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव किनारे पीड़िता को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। उधर चर्चा है कि आरोपित ने पीड़िता पर मतांतरण का प्रयास हुआ लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


ललौली थाने के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि वह जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद सलमान निवासी ललौली की कोयला भट्टी में मजदूरी करती है। कोयला भट्ठी की देखरेख इनका भाई मो. नावेद करता है। चार दिन पूर्व मो. नावेद उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर फतेहपुर शहर ले आया। इसके बाद उसे एक कमरे में इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपित मो. नावेद पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व बयान लिए जा रहे हैं।बयान में पीड़िता ने मतांतरण के प्रयास जैसे आरोप को गलत बताया है।

  
इधर, कानपुर देहात में दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

डेरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से आरोपित युवक ने दुष्कर्म किया था, जिस पर स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने कौरवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

डेरापुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 22 वर्षीय पुत्री घर पर थी। घर के बाहर आने पर कौरवा निवासी अखिलेश कुमार ने बेटी को पकड़ लिया और एकांत जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपित अखिलेश कुमार को कौरवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169004