search

Dharmendra: दिलों पर राज करने वाले अभिनेता के लिए शांति पाठ, Fans कर रहे हैं 10 हजार लोगों का भोज

LHC0088 2025-12-6 00:41:26 views 1251
  

अभिनेता धर्मेंद्र की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, मथुरा। अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के तमाम लोग फैन हैं। बलदेव के गांव सेलखेड़ा के ग्रामीणों ने अभिनेता की आत्मिक शांति के लिए न शांति पाठ के आयोजन का निर्णय लिया है।

यहां एक दर्जन गांव के 10 हजार ग्रामीणों के लिए सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। ये आयोजन शनिवार को होगा। भोजन बनाने के लिए 40 हलवाई लगाए गए हैं। ये काम एक दिन पूर्व रात्रि में ही शुरू कर दिया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया। वह जन-जन के नायक थे। गांव सेलखेड़ा के ग्रामीणों ने उनकी आत्मिक शांति के लिए शांति पाठ व भोज का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस पर होने वाला खर्च ग्रामीण खुद उठाएंगे।

ये कार्यक्रम शनिवार को गांव में होगा। गोपाल पहलवान व लाखन सिंह ने बताया, अभिनेता के बहुत लोग फैन हैं। वह भारतीय सिनेमा के लीजेंड नायक थे। किसान परिवार में जन्मे धर्मेंद्र अक्सर कहते थे वह खुद को किसान के रूप में ही देखना चाहते हैं।

उन्होंने बताया, उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ व भोजन कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेलखेड़ा के अलावा करनऊ, फतेहपुरा, कचनाऊ, बरौली, घड़ी मंगली, पटलोनी जादोपुर, गड़सोली, घड़ी नन्नू समेत एक दर्जन गांव के लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। बताया, सुबह शांति पाठ होगा। इसके बाद भोज का कार्यक्रम होगा। इसमें 40 हलवाई लगाए हैं, जिन्होंने शुक्रवार शाम से भोजन बनाने का काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Dharmendra Death: मथुरा में दिखी थी धर्मेंद्र की दीवानगी, हेमा मालिनी की चुनावी सभा में आए थे \“ही-मैन\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166818