search

समाजवादी पार्टी की डा. आंबेडकर परिनिर्वाण कार्यक्रम की अनुमति निरस्त, भाजपा पर उतारा गुस्सा

cy520520 2025-12-5 21:41:48 views 1241
  

समाजवादी पार्टी-भाजपा सरकार की साजिश



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को संविधान और डॉ. आंबेडकर विरोधी बताया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के डॉ.आंबेडकर परिनिर्वाण कार्यक्रम की अनुमति के निरस्त होने को भाजपा सरकार की साजिश बताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को प्रस्तावित पार्टी के डॉ.आंबेडकर परिनिर्वाण कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने को लेकर भाजपा को आंबेडकर और संविधान का विरोधी करार दिया है। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन करने जा रही थी, जिसमें पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेश भर से बहुजन समाज के लोगों को शामिल होना था।

आरोप है कि इस कार्यक्रम की अनुमति को भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने निरस्त कर दिया है, जबकि एलडीए इसकी स्वीकृति दे चुका था। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से घबराई हुई है। उसे लग रहा है कि बहुजन समाज सपा के साथ कैसे आ गया। वह संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164391