search

उन्नाव में ब्रजेश पाठक ने विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, गर्भवती महिला की गोद भराई भी की

deltin33 2026-1-6 20:26:26 views 1144
  

आजाद ::::::: प्रदर्शनी में प्रदेश के विकास की रही झलक, डिप्टी सीएम ने की गोद भराई

संसू, जागरण. अचलगंज : अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद के 120वें जयंती मेला समारोह को भव्य बनाने में जिला प्रशासन ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर हाइवे स्थित बंथर स्थित आजाद मार्ग चौराहे के मुख्य गेट को सजाया सवांरा गया है। आजाद स्मारक परिसर में विकास प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग, खादी ग्रामोद्योग, पशु पालन विभाग, आंगनबाड़ी, कृषि ,बाल विकास परियोजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, सामाजिकी वानिकी, जल निगम ,भारद्वाज ग्रामोद्योग संस्थान ने अपने स्टाल लगाए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल, सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश के साथ साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। गर्भवती की गोद भराई करने के बाद स्कूल कैलेंडर का लोकार्पण किया। प्रदर्शनी में विकास की झलक प्रस्तुत की गई। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शैलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476816