deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

सुलतानपुर में बस न म‍िलने से यात्र‍ियों को हुई द‍िक्‍कत, 100 की संख्या में रहे लोगों को करना पड़ा लंबा इंतजार

Chikheang 2025-12-5 19:38:14 views 235

  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। डिपो में बस न मिलने से शुक्रवार को यात्रियों को गंतव्य तक जाने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। शाहगंज जाने वाले यात्रियों को एक से दो घंटे तक बस नहीं मिली। इससे यात्रियों को बस के इंतजार में परेशानी हुई। डिपो के अंदर किसी भी मार्ग पर चलने वाली बस के प्रवेश करते ही यात्री सीट के लिए दौड़ पड़ते थे लेकिन बस अन्य शहर जाएगी, इसकी जानकारी होने के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी। पूछताछ काउंटर पर यात्री बस कब आएगी इसकी जानकारी करते दिखे?। यहीं हाल रायबरेली, आंबेडकरनगर और आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों का भी रहा। जो बस स्टेशन पर भटकते रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाहगंज जाने के लिए डिपो पहुंचीं माधुरी देवी, संतोष कुमार, विनोद कुमार, जय प्रकाश, रमेश कुमार, प्रदीप ने बताया कि एक घंटे तक बस की प्रतीक्षा करने के बाद भी बस नही मिली। पूछताछ काउंटर पर रोडवेज कर्मी की ओर से जल्द ही बस आने की बात कही गई लेकिन एक घंटे के बाद एक बस आई और शाहगंज के लिए रवाना की गई।

इसके बाद भी अनगिनत यात्री दूसरी बस भेजे जाने का इंतजार करते रहे। रायबरेली जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे शंकर लाल, बुद्धिराम, संजीव कुमार, हेमंत कुमार, बलवंत ने बताया कि उन्हें डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी बस नही मिली। कहा कि अब कर ही क्या सकते हैं, जब बस मिलेगी मिलेगी, तभी गंतव्य तक का सफर तय करेंगे। आंबेडकरनगर, आजमगढ़ के जाने वाली यात्रियों को बस की प्रतीक्षा में भटकना पड़ा। आजमगढ़ जाने वाले जगदीश प्रसाद, पवन कुमार, मेवालाल ने बताया कि इस मार्ग पर सफर करने के लिए वह जब भी डिपो आए हैं तब उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक बस नही मिली। इससे उन्हें परेशानी से रूबरू होना पड़ा।  
फेरे बढ़ाकर यात्रियों को दी गई सेवाएं

स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि जिस मार्ग पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है, उस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाकर सेवाएं दी जाती हैं। शुक्रवार को शाहगंज जाने के लिए यात्री कुछ ज्यादा निकले हैं। इससे परेशानी होना स्वाभाविक है। बताया कि बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को सेवाएं दी गई हैं। डिपो में निगम की 91 और अनुबंधित 64 बसों से यात्रियों को सेवाएं दी जा रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133487