deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, मां का इलाज कराकर लौट रही महिला से सोने की चेन झपटी

LHC0088 10 min. ago views 998

  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली में पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एक महिला से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना के समय दीपिका नाम की महिला अपनी मां का इलाज करवाकर घर जा रही थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, घटना के बाद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बाइक से भाग रहे बदमाश का पीछा किया। कुछ लोगों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उन्हें चकमा देकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाश की पहचान करने में जुटी है।

पश्चिम विहार ईस्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में दीपिका ने बताया कि 31 अक्तूबर की दोपहर वह अपनी मां का इलाज करवाने के लिए बालाजी डेंटल क्लीनिक गई थी। जहां से मां का इलाज करवाने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी।

बताया कि करीब 3.10 बजे वह मानव अपार्टमेंट के पास पहुंची। तभी बाइक पर सवार युवक उसके बगल में आया और उसने अचानक गले में पहनी सोने की चेन तोड़ी और बालाजी एक्शन अस्पताल की ओर भागने लगा।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने तुरंत भाग रहे बदमाश का स्कूटी से शोर मचाकर पीछा किया। अस्पताल के पास मौजूद लोगो ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भाग गया। पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपित की पहचान करने में जुटी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67211