search

आलीशान मकान में चल रहा था मिनी कमेला, पुलिस पहुंची तो छत के रास्ते भाग खड़े हुए आरोपित

cy520520 2025-12-5 17:39:10 views 947
  

शहर में एक आलीशान घर में मिनी कमेला चल रहा था। पुलिस के छापे के दौरान, आरोपी छत के रास्ते भाग गए। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट, कोतवाली और लोहियानगर क्षेत्र में पशुओं का कटान लगातार जारी है। बेखौफ यहां मिनी कमेलों का संचालन हो रहा है। गुरुवार सुबह लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने लिसाड़ी रोड़ पर मुहल्ला ऊंचा सद्दीकनगर में एक मकान पर छापा मारा। यहां एक हाल में भैंस का कटान होता मिला। मौका पाकर मकान मालिक व कमेला संचालक साथियों के साथ छत के रास्ते फरार हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने मौके से 20 कुंतल भैंस का मांस, पशु अवशेष, कटान में प्रयुक्त उपकरण, सामान व चार जीवित भैंस बरामद की। पुलिस ने मकान मालिक, कमेला संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ ऊंचा सद्दीकनगर निवासी सोनू व छोटे के मकान पर छापा मारा। यहां पिछले हिस्से में बने हाल में मिनी कमेला चल रहा था। जिसमें कुछ लोग पशुओं का कटान कर रहे थे। पुलिस के छापा मारते ही कटान कर रहे सोनू व छोटे साथियों के साथ फरार हो गए। तंग गली में बने इस मकान में लंबे समय से कटान की बात पुलिस को पता चली थी।

संकरी गली में मकान में लगा है इटेलियन पत्थर
जिस मकान में मिनी कमेला चल रहा था, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यहां कमेले का संचालन हो रहा है। सोनू व छोटे का यह मकान मुख्य मार्ग से दूर तंग संकरी गली में है। बेहद शानदार इस मकान में बाहर से अंदर तक इटेलियन पत्थर लगा है। मुख्य गेट के बाद शानदार ड्राइंग रूम था। इसके बराबर में कमरे थे। ऊपर मकान मालिक का परिवार रहता है। ड्राइंग रूम के बाद कमरा व उसके पीछे एक बड़ा पत्थर लगा बड़ा हाल था। इसी में कमेला चल रहा था और धड़ल्ले से पशुओं का कटान किया जा रहा था।

आसपास के लोगों ने बताय कि लंबे समय से यहां पशु कटान बिना रोकटोक चल रहा था। कटान के बाद मीट को ठेलियों से बाहर ले जाकर सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने मकान की घेराबंदी की। सुबह जैसे ही नालियों में खून बहना शुरू हुआ, मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी की। पुलिस ने मिनी कमेला संचालन करने पर सोनू, छोटे, दिलशाद, नौशाद, नदीम और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164399