search
 Forgot password?
 Register now
search

BJP मंडल अध्यक्ष की फेसबुक आईडी से विवादित पोस्ट, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

LHC0088 2025-12-5 15:08:42 views 966
  

फेसबुक पर भाजपा पदाधिकारी द्वारा की गई पोस्ट। इसे बाद में डिलीट कर दिया गया।



संसू, जागरण-अछनेरा (आगरा)। आगरा जिले के राजनीतिक गलियारे में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के एक पदाधिकारी ने गंभीर और भावनात्मक पोस्ट करते हुए आत्महत्या करने की बात कही। हालांकि बाद में फेसबुक से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अछनेरा देहात कौशल प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी से बुधवार को एक बेहद गंभीर और भावनात्मक पोस्ट वायरल हो गई। पोस्ट में उन्होंने आत्मसम्मान का हवाला देते हुए कुछ स्थानीय राजनीतिक व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पोस्ट में लिखे गए शब्दों में उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर गहरा दुख प्रकट किया और जिले के एक पदाधिकारी सहित अन्य व्यक्तियों पर मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए। पोस्ट सामने आते ही स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों में चिंता फैल गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कई लोगों ने कमेंट कर मामले की जानकारी लेने और उन्हें शांत करने की कोशिश की। पोस्ट के बाद क्षेत्र में तरह–तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। लोग इस पोस्ट के पीछे की परिस्थितियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट किस संदर्भ में किया गया और वास्तविक स्थिति क्या है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि मामले की तत्काल जानकारी ली जाए और संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा व मानसिक स्थिति का ध्यान रखा जाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152787

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com