search

सीतामढ़ी में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग, किशोर को लगी गोली

LHC0088 2025-12-5 13:37:26 views 980
  

घायल किशोर का अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)



जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुई हर्ष फायरिंग में 14 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल किशोर की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के बेलसंड निवासी राजकुमार शर्मा के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।

स्वजन ने बताया कि करण अपने पिता के साथ रिश्तेदार के यहां लड़की की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान डांस फ्लोर के पास गांव के युवक द्वारा अचानक की गई फायरिंग में एक गोली आकर करण को लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्वजन ने आनन-फानन में उसे शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट हुई है। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166788