search

गुरुग्राम में सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग को आवारा कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया, लड़खड़ाकर गिरने पर काटा

Chikheang 2025-10-5 07:06:14 views 1285
  सड़क पर टहलने के दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग को दौड़ाया, एक ने काटा।





जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क में धर्म कांटे वाली गली में छठ पार्क के पास शनिवार सुबह टहल रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को आवारा कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। इस दौरान वह भागते समय सड़क पर गिर पड़े।

पीछे से आए एक कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वहीं गिरने से उन्हें घुटनों और कोहनी में भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने कुत्तों को हटाकर बुजुर्ग को घर पहुंचाया।

राजेंद्रा पार्क के एम ब्लाॅक में रहने वाले पशुपतिनाथ तिवारी हर दिन सुबह टहलने के लिए छठ घाट के पास जाते हैं। शनिवार सुबह भी वह करीब पौने सात बजे टहलने निकले थे।



इसी दौरान यहां पहले से मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक कुत्तों से बचने के लिए पशुपतिनाथ दूसरी तरफ भागे तो लड़खड़ाकर नीचे सड़क पर गिर पड़े।

जब तक लोग कुत्तों को भगाने के लिए वहां आए, इससे पहले ही एक कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। लोगों ने डंडों से कुत्तों को भगाया और स्वजन को सूचना दी। परिवार के लोग बुजुर्ग को घर ले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इसके बाद अस्पताल ले जाकर उनकी मरहम पट्टी कराई गई। उनके घुटनों और कोहनी में भी गिरने से छिलने के निशान आ गए थे। अस्पताल में उन्हें इंजेक्शन भी लगाया गया।
कुत्तों को नहीं पकड़ रहा नगर निगम

बुजुर्ग को आवारा कुत्तों द्वारा दौड़ाकर काटने की घटना से राजेंद्रा पार्क के लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है। लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित प्राधिकरण को आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके टीकाकरण के निर्देश जारी किए थे।



लेकिन संबंधित प्राधिकरण इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रहने वाले राजेश पटेल ने कहा कि इस घटना के बाद से सड़क पर सुबह शाम टहलने वाले लोग डरे हुए हैं।

प्राधिकरण को इस ओर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए। पहले भी कुत्तों द्वारा काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: जापान दौरे पर जाएंगे CM नायब सैनी, जापानी कंपनियों को मिलेगा विस्तार; 8 अक्टूबर तक निवेशकों के साथ करेंगे बैठक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953