सांकेतिक तस्वीर।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी का मौसम अब पलट रहा है। पूर्वी दिशा और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और ऊंचे बादलों से न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। यूपी के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब कई शहरों में पारा लुढ़कने का सिलसिला आज से शुरू होने की संभावनाएं हैं। आगरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, काशी सहित कई जिलों में अब तापमान नीचे गिरेगा। ऊंचे बादलों के आने से रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कल से रात का पारा लुढ़कने के आसार, सुबह और शाम को बढ़ेगी धुंध
कानपुर में सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 95 और न्यूनतम प्रतिशत 48 रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से 1.1 से 1.7 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। जबकि बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की ओर से आ रही नम हवा के साथ आसमान में ऊंचे बादलों का आवागमन बना है। सुबह-शाम धुंध का मौसम भी है। शुक्रवार को उत्तर-पूर्व दिशा से 1.1 से 1.7 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से हवा चलती रही है। अब रविवार के बाद रात के तापमान में कमी आ सकती है। |