deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

विजय केडिया के पोर्टफोलियों में ये दो साइबर सिक्योरिटी स्टॉक्स, निवेश कर कमा रहे मल्टीबैगर रिटर्न

deltin33 3 day(s) ago views 1007

  

विजय केडिया की पसंद हैं ये दो साइबर सिक्योरिटी स्टॉक्स, निवेश कर कमा रहे मल्टीबैगर रिटर्न



नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो मार्केट दिग्गज विजय केडिया का नाम जरूर सुना होगा। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक केडिया हमेशा अपने विचारों और होल्डिंग्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी समझ, उनके साहसिक फैसले और समय पर एग्जिट लेने की कला ने उन्हें निवेशकों के बीच एक खास जगह दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस समय उनके पोर्टफोलियो में करीब 16 स्टॉक्स हैं, जिनकी कुल कीमत 1,260 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लेकिन 2026 की तैयारी कर रहे स्मार्ट इन्वेस्टर जिस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, वो है उनकी होल्डिंग्स में मौजूद दो ऐसी कंपनियां, जिनकी ROCE सबसे ज्यादा है। ROCE यानी रिटर्न ऑन कैपिटल इंप्लॉयड (Return on Capital Employed), किसी भी बिजनेस की असली क्षमता दिखाता है कि वो पूंजी का कितना प्रभावी इस्तेमाल कर रहा है।

तो चलिए, आसान भाषा में समझते हैं इन दो स्टॉक्स और इनकी कहानी…
1. TAC Infosec

साल 2016 में शुरू हुई TAC Infosec Ltd एक ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, जो वल्नरेबिलिटी मैनेजमेंट और पेनिट्रेशन टेस्टिंग जैसी सर्विसेज देती है। कंपनी SaaS मॉडल पर काम करती है और भारत ही नहीं, विदेशों में भी क्लाइंट्स को सर्विस देती है।

इसमें विजय केडिया की कितनी हिस्सेदारी

इस स्टॉक में विजय केडिया की 9.6% हिस्सेदारी है। वहीं 3.7% उनके बेटे अंकित विजयर केडिया के पास है। दोनों मिलाकर कुल वैल्यू लगभग ₹116 करोड़ रुपये है।

क्यों है इतनी चर्चा?

इसका ROCE 44% है। जिसकाइंडस्ट्री मीडियन सिर्फ 20% है। कंपनी लगभग कर्जमुक्त है। इसका सेल्स CAGR 40% है। जो FY20 4 करोड़ रुपये था अब FY25 में 23 करोड़ रुपये है। EBITDA CAGR भी 64% है। वहीं नेट प्रॉफिट CAGR 98% है।
450% का तगड़ा रिटर्न


इसकी लिस्टिंग प्राइस 152 रुपये थी अब नवंबर 2025 में इसका शेयर प्राइस ₹836 रुपये पर है। यानी 450% की तगड़ी रैली देखने को मिली है। यदि इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो इस हिसाब से यह 5.5 लाख रुपये बन गया होता।

इसके स्टॉक का PE बहुत हाई है (140x), पर कंपनी ग्रोथ मोड में है।
2. TechD साइबर सिक्योरिटी

साल 2017 में बनी TechD साइबर सिक्योरिटी (TechDefence Labs Solutions Ltd) भी एक तेजी से बढ़ती साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, जो BFSI, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, गवर्नमेंट समेत कई सेक्टर्स को सर्विस देती है।

इसमें केडिया की हिस्सेदारी 5.3% है जिसकी कुल वैल्यू लगभग ₹29 करोड़ (लिस्टिंग के समय) है।
कंपनी क्यों है खास?

कंपनी का ROCE 82% है जो इंडस्ट्री मीडियन सिर्फ 15% है। ये कंपनी भी लगभग कर्जमुक्त है। इसका सेल्स CAGR करीब 119% है जो FY21 ₹1.3 करोड़ के मुकाबले FY25 में 29.8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। कंपनी ने FY25 में पहली बार ₹8.4 करोड़ का प्रॉफिट हासिल किया है।

इसकी लिस्टिंग प्राइस ₹380 रही और नवंबर 2025 में यह 728 रुपये पर पहुंच चुका है। यानी 2 महीने में लगभग 92% उछाल देखने को मिला है। यदि आप इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो यह करीब 2 लाख रुपये हो जाते। कंपनी e-learning, क्लाउड सिक्योरिटी, IoT सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है।
निवेश सावधानी

ये दोनों स्टॉक्स SME एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। इसलिए लॉट साइज बड़ा (अक्सर ₹1 लाख से ज्यादा) होता है। लिक्विडिटी कम होती है। ऐसे में रिस्क भी थोड़ा ज्यादा होता है

ये भी पढ़ें - IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए आईपीओ, पैसा रखें तैयार; किसका GMP कराएगा ज्यादा फायदा?

कौन से हैं इंफ्रा के दो कमाई वाले स्टॉक, जिन पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा?

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“


(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1710K

Credits

administrator

Credits
172202