अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने दो अनुभवी नेताओं पर अपना भरोसा जताया है। अशोक गहलोत राजस्थान तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम रह चुके है। वहीं, अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। इन नेताओं के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने बिहार के चुनाव में इन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों (District Election Observers) की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है।
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक (Senior Observers) नियुक्त किया है।
साथ ही, बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों (District Election Observers) की नियुक्ति के प्रस्ताव… pic.twitter.com/wXaPdrBOur — Bihar Congress (@INCBihar) October 4, 2025
यह भी पढ़ें-
शाहाबाद में दिखेगा पवन सिंह का सियासी ‘पावर’, कुशवाहा के साथ मिलकर बदलेंगे चुनावी रंग |