search

UP Weather Update: यूपी के मौसम में दिखेगा अब बदलाव, आने वाले दिनों में पड़ेगा कोहरा

cy520520 2025-12-5 02:39:16 views 976
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से हो रही बढ़ोतरी थम गई है। फिर से ठंडी एवं शुष्क पछुआ, उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ सुबह (भोर) के समय धुंध व कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह प्रदेश के समस्त कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर कर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कानपुर नगर में प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर नगर में ही 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक घटकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 26.6, बहराइच में 26.4 व वाराणसी में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164299