search

प्रयागराज में बड़ी वारदात, जिला न्यायालय के अधिवक्ता को गोली मारी, गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती

Chikheang 2025-12-5 01:10:01 views 1009
  

प्रयागराज के तेलियरगंज मुहल्ले में गोली से घायल अधिवक्ता विजयकांत पांडेय।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर हैं, इसका नमूना गुरुवार शाम  तेलियरगंज मुहल्ले में दिखा। यहां बाबा चौराहे के समीप tजिला न्यायालय के एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। एक गोली उनके कंधे को छूती हुई निकल गई तो दूसरी जांघ में लगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गंभीर अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती

भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची शिवकुटी पुलिस आनन-फानन अधिवक्ता को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया। घटना किन कारणों से हुई और हमलावर कौन थे, इस बारे में पुलिस घायल अधिवक्ता से जानकारी लेने में जुटी है।
होलागढ़ के मूल निवासी हैं अधिवक्ता

मूलरूप से होलागढ़ के रहने वाले विजयकांत पांडेय जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। वे तेलियरगंज के जोंधवल मुहल्ले में रहते हैं। गुरुवार देर शाम वह बाबा चौराहे के पास से गुजर रहे थे, उसी समय उन पर फायरिंग कर दी गई। बीच सड़क गोली चलने से हर कोई दहशत में आ गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। विजयकांत वहीं सड़क पर गिर गए। यह देखकर हमलावर भाग निकले।
अस्पताल में अधिवक्ताओं की जुटी भीड़

अधिवक्ता को गोली मारने की सूचना पाकर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गई। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंचे।
क्या कहते हैं शिवकुटी इंस्पेक्टर?

वारदात के संबंध में इंस्पेक्टर शिवकुटी रुकुमपाल सिंह का कहना है कि अधिवक्ता पर हमला किया गया है। अभी हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168847