search

Love Jihad in Indore: कॉलेज छात्रा से किया दुष्कर्म, मुसलमान बनाने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

cy520520 2025-12-5 01:09:37 views 928
  

छात्रा से दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की छात्रा ने मुस्लिम युवक हम्स शेख पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर लिखवाई है। आरोपित ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और मुसलमान बनने के लिए धमकाया। तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के मुताबिक संचार नगर निवासी हम्स पुत्र सादिक शेख पीड़िता के साथ पढ़ता था। सहपाठी होने के कारण उसकी बातचीत होने लगी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म किया

हम्स ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया तो उसने फटकार दिया। कुछ दिन उसने दूरी बनाई, लेकिन बाद में माफी मांग कर दोबारा बातचीत करने लगा। 26 जुलाई को हम्स पीड़िता के घर आ गया और उसकी के साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा।

अगस्त में पीड़िता की शादी हो गई। उसके बाद पीड़िता को लगा कि वह हम्स परेशान नहीं करेगा। लेकिन वह शादी करने और मुस्लिम धर्म स्वीकारने का दबाव बनाने लगा। आखिरकार हिम्मत कर पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई और बुधवार रात हम्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
छात्रा ने हिंदू संगठन से मांगी थी मदद

हिंदू संगठन की मदद से पकड़ा आरोपित हम्स से परेशान छात्रा ने हिंदू संगठन और करणी सेना के कार्यकर्ताओं से भी मदद मांगी थी। आरोपित कॉलेज आने-जाने के दौरान छात्रा को परेशान करता था। छात्रा द्वारा घटना बताने पर हम्स को पिपल्याहाना से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उस वक्त पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आरोप है कि हम्स के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजहर शेख ने कॉल लगाकर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164245