search

पटना में भीषण सड़क हादसा: कोहरे के कारण कंटेनर से टकराईं दो गाड़ियां, पिता-पुत्री की मौत

deltin33 2026-1-11 13:56:44 views 769
  

कंटेनर से टकराने पर पिता-पुत्री की मौत। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, अथमलगोला। पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के समीप शनिवार की रात 10:30 बजे बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर एक कंटेनर से अनियंत्रित दो गाड़ियां टकरा गईं। इस दुर्घटना में पिता-पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोलेरो सवार पिता-पुत्री की पहचान बांका जिले के राजौर निवासी अनुपम कुमार (52 वर्ष) और उनकी पुत्री आस्था (25 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भेजा। दुर्घटना के बाद फोरलेन पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य किया।

जानकारी के अनुसार, मोकामा से बख्तियारपुर की ओर एक कंटेनर ट्रक आ रहा था। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण एक बोलेरो कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद बोलेरो के पीछे से एक क्रेटा भी टकरा गई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, बोलेरो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि क्रेटा में सवार दो लोग भी जख्मी हुए। सभी घायलों को बख्तियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि यह दुर्घटना कोहरे के कारण हुई। कंटेनर ट्रक में पीछे से बोलेरो और उसके पीछे से क्रेटा गाड़ी टकराई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों का इलाज चल रहा है।

बख्तियारपुर अस्पताल में भर्ती बांका के राजौर निवासी सन्नी कुमार ने पुलिस को बताया कि वे बोलेरो से फरीदाबाद जा रहे थे। उनके साथ पिता अनुपम कुमार, मां श्वेता कुमारी और बहन आस्था थीं। रास्ते में कोहरा अधिक था, जिससे कंटेनर का पता नहीं चल सका और उनकी गाड़ी टकरा गई। उनकी मां की हालत गंभीर है।

इलाजरत एसबीआइ पटना के डिप्टी मैनेजर पटना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वे और अजित कुमार चंदन क्रेटा गाड़ी से भागलपुर जिलाधिकारी से मुलाकात कर पटना लौट रहे थे। रास्ते में कोहरे के कारण उनकी गाड़ी में टक्कर लग गई।

सुनील खेल एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं, जबकि अजित कुमार चंदन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जख्मी चार लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर : विधायक रोहित पांडेय के दही-चूड़ा कार्यक्रम में सांसद डा. निशिकांत दुबे ने कहा- जनता ने सही प्रतिनिधि को चुना है

यह भी पढ़ें- Madhepura News: खुले में शौच और थूकने पर लगेगा भारी जुर्माना, शिकायत के लिए स्वच्छता ऐप लॉन्च  

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने गोलघर का किया निरीक्षण, लाइट एंड साउंड और लेजर शो नियमित करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- गोरखा रेजिमेंट में नेपाली युवकों की भर्ती पर संकट, अग्निवीर योजना ने लगाया ब्रेक!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304