search

Jharkhand Politics: भाजपा में बढ़ी सक्रियता, मंडल से लेकर जिलाध्यक्षों तक के चयन की कवायद तेज

LHC0088 2025-10-5 03:06:27 views 1256
  मंडल से लेकर जिलाध्यक्षों तक का चयन पूरा करने रेस हुई प्रदेश भाजपा।





राज्य ब्यूरो, रांची। प्रदेश भाजपा में पहले से काफी विलंब हो चुकी सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश तेज हो गई है।

नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी चुनाव संयोजकों संग शनिवार को बैठक कर मंडल स्तर के चुनाव की जानकारी ली।

बैठक में तय किया गया कि नवंबर से पहले मंडल और जिला स्तर की कमेटी का गठन पूरा कर लिया जाना है। इसके अलावा सभी जिलों के सक्रिय सदस्यों की सूची का भी प्रकाशन कर दिया जाएगा।



बता दें कि प्रदेश भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया में छह महीने से अधिक की देरी हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रक्रिया अधूरी रहने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भी राज्य भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नए कार्यकारी अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा है।  
500 से अधिक मंडलों में महीने भर चली प्रक्रिया

राज्य में भाजपा के 500 से अधिक मंडल हैं। मंडल से लेकर जिलास्तर तक महीने भर तक रायशुमारी की प्रक्रिया चली। इसके परिणाम से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाना है।



प्रदेश कमेटी अपने स्तर से सूची जारी करती है। केंद्रीय चुनाव अधिकारी इसके लिए राज्य में दौरा कर चुके हैं। संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी चुनाव प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138