search

मेरठ में बड़ी चोरी की वारदात, तीन दुकानों से हजारों की नकदी ले उड़े चोर

deltin33 2025-12-4 17:37:51 views 1194
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। चोरोंं ने नगर में बुधवार रात हाईवे पर सुभाष चौक के समीप तीन दुकानोंं को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी साफ कर दी। तीनों घटनाओं में चोर ऊपर से दरवाजा तोड़ कर दुकानों में घुसे। पीड़ित व्यापारियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर में सुभाष चौक के सामने सुभाष बुक डिपो के नाम से किताबों की दुकान है। बुधवार रात्रि चोर ऊपर दरवाजा तोड़ कर नीचे दुकान में आए और काउंटर में लगे गल्ले से लगभग 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। मुकेश जैन ने बताया कि चोरों ने पूजा स्थल से भी नकदी साफ कर दी।

यहां के अलावा समीप ही झब्बर मंडी के गेट पर अशोक कुमार जैन की न्यू जैन भंडार की दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रुपये और पूजा स्थल से ढाई हजार रुपये की नकदी चोरों ने उड़ा ली। यहां के अलावा मिष्ठान भंडार के सामने स्थित अग्रवाल साइकिल स्टोर से काउंटर में लगे गल्ले से 12 हजार रुपये साफ कर दिए।

तीन दुकानों में चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लौट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने बताया सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477687