search

यूपी में ईंट भट्ठे पर विवाद के बाद धारदार हथियार से मुंशी की गला रेतकर हत्या, मची चीख-पुकार

cy520520 2025-12-4 17:08:52 views 1093
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर स्थित ईंट भट्ठे के मुंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साक्ष्य संकलन के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज के हरसिंग दहेलवा के रहने वाले रामसजीवन वर्मा छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी थे। भट्ठा संचालक उनके गांव के रहने वाले कांशीराम वर्मा हैं।

बुधवार की रात ईंट भट्ठे के पास ही रामसजीवन का किसी से विवाद हो गया। भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक जब तक पहुंचते तब तक आरोपितों ने उनके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायलावस्था में उन्हें अयोध्या के दर्शननगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रामसजीवन की माैत हो गई।

वह अकेले ही भट्ठे पर रहते थे। परिवार गांव में रहता है। भट्ठा मालिक ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लोदशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164233