search

जेपी नड्डा का देवघर में दो दिवसीय प्रवास, नए जिला कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

cy520520 2025-12-4 10:07:43 views 739
  

जेपी नड्डा (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच दिसंबर को देवघर पहुंच रहे हैं। छह दिसंबर को वे देवघर में बने नए जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दो दिनों के झारखंड प्रवास में जेपी नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम भी रखा है। सभी जिलाध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और संयोजक दो दिन देवघर में उपस्थित रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जेपी नड्डा बिहार चुनाव में प्रचार करने पहुंचे नेताओं कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे। इसके साथ प्रदेश में सशक्त विपक्ष बनने के लिए विधायक, सांसद और प्रदेश कमेटी के साथ रणनीति बनाएंगे। भाजपा के सभी नेता जेपी नड्डा के कार्यक्रम के लिए देवघर में प्रवास कर रहे हैं। जिलों से प्रमुख नेताओं को भी देवघर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
झामुमो-भाजपा का मिलना संभव नहीं - आदित्य साहू

पिछले कुछ दिनों से गठबंधन सरकार में चल रही राजनीतिक खबरों पर भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि झामुमो और भाजपा नदी के दो किनारों की तरह है। इनका मिलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और लूट पर आवाज उठाती रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164221