search

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची नईदुनिया की पत्रकार, Big- B से पूछे तीन सवाल

cy520520 2025-12-4 04:37:06 views 1265
  

प्रज्ञा प्रसाद KBC में हॉट सीट तक



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति सीजन-17 में नईदुनिया रायपुर की पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने हाट सीट तक पहुंचकर दो लाख रुपये की राशि जीती। यह कार्यक्रम बुधवार रात नौ बजे प्रसारित हुआ। प्रज्ञा ने बताया कि केबीसी में चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है, जिसमें मोबाइल पर सवालों के जवाब देने के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी शामिल होते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह हाट सीट तक पहुंचेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का था। जब उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवाल का जवाब मात्र तीन सेकंड में दिया और अमिताभ बच्चन ने उनका नाम पुकारा, तो वह भावुक हो गईं।
प्रज्ञा प्रसाद KBC में हॉट सीट तक

बिग बी ने स्वयं उन्हें हाट सीट तक ले जाकर पानी पीने को दिया और उन्हें शांत कराया। प्रज्ञा ने कहा कि अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर बैठना उनके लिए सपने के पूरा होने जैसा था। कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ने अमिताभ बच्चन से पत्रकार के रूप में तीन सवाल भी पूछे, जो उनके लिए एक यादगार अनुभव था।

उन्होंने कहा कि हर पत्रकार का सपना होता है कि वह अमिताभ बच्चन का साक्षात्कार ले, और उन्होंने यह सपना पूरा कर लिया, भले ही वह कार्यक्रम का हिस्सा था। प्रज्ञा ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि 83 वर्ष की आयु में भी उनकी ऊर्जा युवा जैसी है। उनका विनम्र स्वभाव, सादगी और प्रशंसकों के प्रति आत्मीयता उन्हें सभी का प्रिय बनाती है।
घर से सवालों के जवाब देना आसान

प्रज्ञा ने हाट सीट पर बैठने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वहां का दबाव घर से सवालों के जवाब देने के अनुभव से बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि हाट सीट पर बैठकर सवालों का सामना करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। अब उनके मन में उन सभी प्रतिभागियों के प्रति गहरा सम्मान है, जो उस 10 कुर्सी तक पहुंचते हैं, और उनके लिए भी जो शून्य रुपये पर आउट हो जाते हैं।
केबीसी के शो ने मुझे चुना है: अमिताभ

प्रज्ञा ने प्रश्न के उत्तर में बच्चन जी ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति शो को मैंने नहीं चुना, बल्कि इस शो ने मुझे चुना है। जब इस कार्यक्रम के चयन की प्रक्रिया चल रही थी, तब बाद में केबीसी की टीम ने हमें ब्रिटिश टीवी शो \“हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर\“ का वह मूल शो दिखाया, जिसके आधार पर केबीसी बनाया गया है।

हमने उनसे कहा कि यदि आप भारत में भी इसी तरह का शो तैयार करेंगे, तो हम इसमें अवश्य काम करेंगे। और मैं आपको बताना चाहूंगा कि हमारा शो अपने स्रोत और प्रस्तुति के स्तर पर ब्रिटिश शो से 100 गुना बेहतर है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164201