search

पंचकूला में कहां-कहां अवैध निर्माण, डीसी ने 10 दिन में मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई के डर से माफिया में हड़कंप

deltin33 2025-12-3 21:37:34 views 614
  

लघु सचिवालय के सभागार में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में मौजूद डीसी सतपाल शर्मा व अन्य।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। जिले में अवैध निर्माण और अनाधिकृत काॅलोनियों पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का बिगुल बजा दिया है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सभी विभागों को दोटूक चेतावनी दे डाली कि अवैध अतिक्रमण हटे और दोबारा न पनपे, यह हर हाल में सुनिश्चित करें, वरना कड़ी कार्रवाई तय है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लघु सचिवालय के सभागार में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में उपायुक्त ने नगर निगम, नगर परिषद कालका, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और नगर योजनाकार विभाग को 10 दिनों की डेडलाइन दी है।

साफ कहा कि पूरे जिले में जहां-जहां अवैध निर्माण या अतिक्रमण हुआ है, उस पर तुरंत कार्रवाई कर एसडीएम पंचकूला को रिपोर्ट सौंपनी होगी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई भी अधिकारी या व्यक्ति प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला नगर योजनाकार विभाग को विशेष रूप से फटकार लगाते हुए कहा कि अवैध निर्माण पर ज़रा भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई तेज करें।”
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666