deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर करें ये असरदार उपाय, मिलेगा सुख और सौभाग्य

cy520520 2025-11-6 19:19:36 views 279

  

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर करें ये उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विवाह पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पावन माना जाता है। यह तिथि भगवान श्री राम और माता सीता के शादी की सालगिरह का प्रतीक है, जो हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Vivah Panchami 2025 Kab Hai?) को मनाई जाती है। इस दिन राम-माता का विवाह हुआ था। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से भक्तों को सुखी वैवाहिक जीवन, मनचाहा जीवनसाथी और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन को लेकर कई सारे उपाय गए हैं, आइए जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विवाह पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2025 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 24 नवंबर को रात 09 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 25 नवंबर को देर रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगा। पंचांग गणना के आधार पर इस साल विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी।
विवाह पंचमी पर करें ये असरदार उपाय (Vivah Panchami 2025 Shadi Remedies)

  
शीघ्र विवाह के लिए

इस दिन भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा के सामने बैठकर उन्हें लाल या पीले वस्त्र अर्पित करें। फिर उनके बीच पीले रंग की मौली से गठबंधन करें। इससे विवाह के योग जल्द बनने लगते हैं। इसके साथ ही विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस में वर्णित सीता स्वयंवर प्रसंग का पाठ करें। ऐसा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलने की कामना पूरी होती है।
सुखी दांपत्य जीवन के लिए

इस दिन राम दरबार की विधिवत पूजा करें। पूजा में लाल सिंदूर और सुहाग की सामग्री माता सीता को अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान राम और देवी सीता को तुलसी दल डालकर खीर का भोग लगाएं। फिर इस भोग को पति-पत्नी साथ में ग्रहण करें। इससे उनके बीच प्यार बढ़ेगा। वहीं, पूजा के दौरान “ॐ जानकी वल्लभाय नमः“, “श्री राम जय राम जय जय राम“ मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें।
शादी से जुड़ी मुश्किलें दूर करने के लिए

अगर आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ रही हैं, तो इस दिन किसी राम मंदिर में जाकर या अपने घर पर भगवान राम और माता सीता के विवाह की प्रतिमा पर उनके चरणों में पीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही रिश्ता मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें- Vivah Panchami 2025 Date: नवंबर महीने में कब है विवाह पंचमी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

यह भी पढ़ें- Vivah Panchami पर ऐसे करें भगवान राम और मां सीता की पूजा, लगाएं ये भोग, जल्द बनेंगे विवाह के योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71335