search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar: वे भौं-भौं करते रहें, जरूरत पड़ी तो सीने पर चलेगा बुलडोजर; BJP विधायक ने योगी मॉडल पर क्‍या कह दिया

cy520520 2025-12-3 21:37:32 views 599
  

पटना में हटाया जा रहा अत‍िक्रमण। सौ-जिला प्रशासन  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। Bihar Politics: राज्‍य के अलग-अलग जिलों में अत‍िक्रमण पर बुलडोजर चल रहा है। बुधवार को पटना समेत नौ जिलों में बुलडोजर से अति‍क्रमण हटाया गया।

नई सरकार बनने के बाद इस एक्‍शन में काफी तेजी आई है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने तो यहां तक कह दिया है क‍ि बिहार में बुलडोजर राज चल रहा है।  
ममता बनर्जी भी हुईं हमलावर

उन्‍होंने कहा कि चुनाव से पहले 10 हजार रुपये दिए गए और अब वहां बुलडोजर चलाया जा रहा है। बहरहाल इस मामले में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू का बयान आया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने सरकार के तल्‍ख तेवर का संकेत दिया। उन्‍होंने कहा कि बिहार में बुलडोजर चलता रहेगा। विरोधी जितना भी भौं-भौं कर ले, यह रुकेगा नहीं।  

जहां भी अत‍िक्रमण है वहां बुलडोजर चलेगा। माफिया के घरों पर और जरूरत पड़ी तो उनके सीने पर भी बुलडोजर चलेगा। BJP विधायक ने कहा कि जब से सम्राट जी (सम्राट चौधरी) को गृह विभाग म‍िला है, यह एक्‍ट‍िव है।  

और ऐसा होना भी चाहिए। नई जिम्‍मेदारी का अहसास भी होना चाहिए। इस क्रम में जब योगी राज की बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि इससे मतलब नहीं है, तब तो बिहार में सम्राट राज कह‍िएगा।   
शहर में चला सघन अभियान

बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर अत‍िक्रमण हटाया गया। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्‍यागराजन एसएम स्‍वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।  

नगर निगम क्षेत्र के नूतन राजधानी अंचल में स्टेशन गोलंबर, वीणा सिनेमा हॉल, मस्जिद गली तक अतिक्रमण हटाने के साथ कई सामान जब्‍त किए गए। 22 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया।

पाटल‍िपुत्र अंचल में बोरिंग रोड चौराहा से गोरख नाथ लेन होते हुए राजापुर सब्जी मंडी दुजरा देवी स्थान होते हुए पुल के रिंग रोड चौराहा के दोनों साइड, नगर परिषद, खगौल में विजय सिंह यादव पथ कैंट रोड से रेलवे स्टेशन दानापुर दोनों छोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।   

नगर परिषद दानापुर निजामत में ददन मटन से विजय सिंह यादव पथ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अजीमाबाद अंचल में  डंका इमली से अशोक राज पथ होते हुए भद्रघाट से सिटी घाट तक एवं जीरो माईल से पहाड़ी मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

पटना सिटी एवं बांकीपुर अंचल में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी जगहों को म‍िलाकर 94,600 रुपये जुर्माना वसूला गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
149884

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com