search

यूके, फ्रांस और जर्मनी के राजदूतों का पुतिन विरोधी लेख, भारत ने कहा- ये ठीक नहीं

LHC0088 2025-12-3 19:38:22 views 853
  

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। फोटो - पीटीआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कल (4 दिसंबर) दो दिवसीय भारत के दौरे पर आने वाले हैं। पुतिन के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। खासकर अमेरिकी टैरिफ के बीच पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात की चर्चा पश्चिमी देशों में खूब सुर्खियां बटोर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुतिन के भारत आने से पहले यूरोप से प्रतिक्रिया आना भी शुरू हो गई है। भारत में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी के राजदूतों ने पुतिन के भारत दौरे पर बयान दिया है, जिसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, “यह बेहद असमान्य है। किसी तीसरे देश के साथ भारत के संबंधों पर सार्वजनिक तौर से टिप्पणी करना अच्छी कूटनीतिक प्रक्रिया नहीं है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।“
3 देशों के उच्चायुक्तों का बयान

दरअसल फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ, जर्मनी के उच्चायुक्त फिलिप एकरमैन और ब्रिटेन के उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने पुतिन के भारत दौरे पर बयान दिया था। उनका बयान एक लेख में छपा था, जिसका शीर्षक था \“दुनिया चाहती है कि यूक्रेन युद्ध खत्म हो जाए, लेकिन रूस शांति को लेकर गंभीरता से नहीं सोच रहा है।\“

  
रूसी राष्ट्रपति की निंदा की

इस लेख में यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन की कड़ी निंदा की गई थी। लेख में लिखा था, “यूक्रेन पर जिस तरह से ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, यह शांति चाहने वाले किसी व्यक्ति की हरकतें नहीं हो सकती हैं। यह अंधाधुंध हमले कोई हादसे नहीं हैं, बल्कि रूस के निर्दयी होने का प्रतीक है।“

यूके, फ्रांस और जर्मनी के राजदूतों ने आगे लिखा, “तीनों देश नाटो के सदस्य हैं और यूक्रेन को मजबूत समर्थन देते रहेंगे। पुतिन बार-बार शांति वार्ता में बाधा बन रहे हैं। उसे टालने की कोशिश की जा रही है। हम सैन्य समेत हर तरह से यूक्रेन की सहायता करते रहेंगे।“

यह भी पढ़ें- डिफेंस डील, व्यापार और US टैरिफ... पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा; 5 Points
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566