deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बरेली: शहर की एंट्री ही बदरंग! लाल फाटक पर गड्ढा, मिनी बाइपास पर सूख रहे पौधे, जिम्मेदार कौन?

cy520520 2025-12-3 07:36:40 views 739

  

सड़क पर गहरे गड्ढे



कमलेश शर्मा, जागरण, बरेली। लाल फाटक फ्लाइओवर से रामगंगा की तरफ बढ़ने पर ढलान से उतरते ही कंधरपुर गांव के पास डेढ़ फुट का गड्ढा वाहन चालकों को इमरजेंसी ब्रेक लगाने के लिए विवश कर रहा है। चालक वाहन की गति धीमी कर बायीं तरफ से निकाल रहे हैं। गांव की तरफ से भी वाहनों का आवागमन हो रहा है, जिससे यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

दिन में तो गड्ढा दिख जाता है, लेकिन रात में वाहन चालकों के लिए समस्या बढ़ जा रही है। शहर के एंट्री प्वाइंट की सड़कों और डिवाडरों की स्थिति बदहाल है। शहर के एंट्री प्वाइंट वाले डिवाइडर पर लगवाए गए पौधे सूख चुके हैं। जबकि कुछ जगह डिवाइडरों के पौधे पेड़ बन चुके हैं। मंगलवार को जागरण टीम ने शहर की प्रमुख सड़कों और डिवाइडरों का जायजा लिया तो कुछ इसी तरह के हालात दिखाई पड़े।

  

शहर में प्रवेश करते ही सड़क और डिवाडरों की स्थिति से यात्रियों की धारणा बनती है। शुरूआत में ही बदहाल स्थिति दिखने पर शहर की छवि भी धूमिल होती है। नगर निगम से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायतों तक की एंट्री प्वाइंट की सड़क और डिवाइडरों की स्थिति सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष अभियान चलवाने के निर्देश दिए हैं।

  

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पंद्रह दिवसीय अभियान चलाने के दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कहीं हलचल नहीं दिखाई पड़ रही है। सड़क निर्माण और उनकी मरम्मत करने वाले विभाग कितने संजीदा हैं...आइये, धरातल पर हकीकत देखते हैं। सबसे पहले बरेली-दिल्ली रोड की स्थिति देखते हैं।

  

शहर के एंट्री प्वाइंट सीबीगंज में सड़क की स्थिति सामान्य है। वन विभाग की पौधाशाला और सीबीगंज थाना के सामने डिवाइडर पर लगे पौधे व्यवस्थित दिखते हैं। कुछ जगह पौधे मुरझाए हैं, लेकिन अधिकांश पौधे सामान्य स्थिति में दिख रहे हैं। हालांकि मिनी बाइपास पर डिवाइडरों पर लगाए गए पौधे पेड़ बन चुके हैं।

  

डिवाइडर की काला, पीला रंग से पेंटिंग तो कराई गई है, लेकिन लग रहा है कि पौधों की छंटाई कई साल से नहीं हुई है। डिवाइडर में लगे पोल पर भी पौधों की बेलें लिपटी हुई हैं। अब बरेली-मथुरा रूट पर शहर में एंट्री प्वाइंट का हाल देखते हैं। लाल फाटक फ्लाइओवर से बदायूं की तरफ चलने पर कंधरपुर गांव के पास सड़क के बीच में गहरा गड्ढ़ा हो चुका है।

  

यहां पिछले चार महीने में तीन बार गड्ढ़े भरवाए जा चुके हैं, लेकिन स्थायी सुधार नहीं हो सका है। बड़ी वजह यह भी है कि नाला से पानी की निकासी ठीक नहीं है, इसलिए बार-बार सड़क में गड्ढ़े बन जा रहे हैं। डिवाइडर की पेंटिंग महीनों से नहीं हुई है। डिवाइडर के बीच लगे पौधों के रख-रखाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश पौधे सूख गए हैं।

  

अब सेटेलाइट-पीलीभीत बाइपास हाईवे पर भी नजर डालते हैं, इस रोड पर सुबह से लेकर रात तक वाहनों का आवागमन बना रहता है। पिछले दिनों राष्ट्रपति का आइवीआरआइ में कार्यक्रम के पहले डिवाइडर की पेंटिंग और सफाई कराई गई थी, लेकिन उसके बाद कोई काम होता नहीं दिखा। डिवाइडर पर लगे पौधों के ट्रीगार्ड टेढ़े हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों की सेहत पर कोई असर नहीं है।

  


शहर के एंट्री प्वाइंट पर सड़क और डिवाइडरों पर सुधारात्मक कार्य नगर निगम और यातायात पुलिस को कराना है। शहरी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की सड़कों के डिवाइडरों पर भी नगर निगम ही सुरक्षात्मक कार्य कराता है। बरेली-बदायूं रोड पर सड़क में गड्ढ़ा तीन बार भरवाया जा चुका है। यहां पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। अगर फिर गड्ढा हो गया है तो जल्द ही उसकी मरम्मत कराई जाएगी।

- भगत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग





यह भी पढ़ें- बरेली को मिलेगी जाम से राहत, NOC का आखिरी रोड़ा खत्म... जानिए कब से शुरू होगा काम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
128000