search

Weather Update: बिहार में मौसम का सितम नहीं हुआ कम, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Chikheang 2025-10-4 15:06:14 views 1280
  बिहार में दो दिन मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी





जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब सक्रिय है, जो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके प्रभाव से राजधानी सहित प्रदेश में आंधी, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी एवं भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चार एवं पांच अक्टूबर को उत्तर एवं दक्षिण बिहार के कुछ जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया है।



शनिवार को पटना सहित प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार हैं, जबकि भभुआ, रोहतास, गयाजी में अति भारी एवं सिवान, बक्सर, सारण, गोपालगंज एवं भोजपुर में भारी वर्षा की चेतावनी है। 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, गयाजी, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, सिवान, गोपालगंज, सारण सहित सभी भागों में रुक-रुक कर पूरे दिन वर्षा होने से शहर में जल जमाव की स्थिति बनी रही।



पांच अक्टूबर को उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण एवं गोपालगंज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ हो रही वर्षा के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में 41 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ 8.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।




प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति



रोहतास के नोखा में 43 मिमी, नवादा के कासीचक में 42.8 मिमी, अरवल के कलेर में 36.8 मिमी, बांका के बौसी में 36.2 मिमी, गयाजी के मानपुर में 28 मिमी, औरंगाबाद में 27.6 मिमी, मुजफ्फरपुर में 25.4 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 24.2 मिमी, जमुई में 24 मिमी।

औरंगाबाद के कुटुंबा में 22.2 मिमी, पटना के संपत्तचक में 22 मिमी, मधेपुरा के पुरौनी में 21.2 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 20.6 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 20.6 मिमी, शेखपुरा में 20.5 मिमी, मुंगेर के सदर मुंगेर में 20.4 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 19.6 मिमी, बांका के कटोरिया में 19.6 मिमी में वर्षा दर्ज की गई।




प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   28.8
   24.4
   
   
   गयाजी
   28.2
   24.0
   
   
   भागलपुर
   31.1
   26.1
   
   
   मुजफ्फरपुर
   28.6
   25.0
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953