search

हिमाचल: बीड़-बिलिंग में कार हादसे में दो युवकों की मौत व दो घायल, गंभीर हालत में जोगेंद्रनगर से रेफर किए दोनों

Chikheang 2025-12-2 18:39:27 views 529
  

बीड़ बिलिंग में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। सौ. पुलिस



जागरण टीम, बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में आधी रात को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 बजे पेश आया। एचपी 37 एच 2517 कार सड़क से लुढ़क गई व नीचे दूसरी सड़क में पहुंच गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई व दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप यह हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 31 वर्षीय राजीव ठाकुर निवासी सलोहा श्रीनैना देवी बिलासपुर और 36 वर्षीय नवीन चंद निवासी मालनू तहसील पालमपुर जिला की मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, जिला मंडी जोगेंद्रनगर के ऐहजू निवासी 27 वर्षीय अक्षय कुमार और मोहित शर्मा निवासी घाड़ पंचरुखी जिला कांगड़ा घायल हैं।  
कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

स्थानीय लोगों ने जब कार के गिरने की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे व सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से घायलों व मृतकों को निकाला। बताया जा रहा है दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल की ऊना पुलिस का कारनामा, विशेष ड्यूटी पर भेजे कॉन्स्टेबल कर दिए सस्पेंड; अब विभागीय जांच बैठाई  
जोगेंद्रनगर से बैजनाथ रेफर किए घायल

बैजनाथ पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर  लाया गया था, जहां से उन्हें बैजनाथ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त कार को नवीन चंद चला रहा था।  

यह भी पढ़ें: शिमला-कालका ट्रैक पर डेमू ट्रेन का ट्रायल, ...तो कम अवधि में होगा पहाड़ों का सफर; पर्यटकों के लिए खास तौर पर डिजाइन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168703