LHC0088 • 2025-12-20 20:07:29 • views 609
कॉलेज में मारपीट होने से हंगामा मच गया। फोटो- वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से लैस गोलबंद लोगों ने बुद्ध इंटर कालेज बबुइयां में धावा बोल दिया। उस समय कक्षाएं चल रही थीं। हमले में प्रिसिंपल समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घायलों में चार छात्र भी शामिल हैं। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार को दिन में लगभग ढाई बजे हुई इस घटना को लेकर बबुइयां चौराहे पर अफरा तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- जनवरी में कुशीनगर आएंगी थाईलैंड की महारानी, थाई रायल पैलेस और दिल्ली स्थित द रायल थाई एंबेसी के संयुक्त दल ने किया दौरा
कुशीनगर में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से लैस गोलबंद लोगों ने बुद्ध इंटर कालेज बबुइयां में धावा बोल दिया।
उस समय कक्षाएं चल रही थीं। हमले में प्रिसिंपल समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में चार छात्र भी शामिल हैं।
पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।… pic.twitter.com/9A90STv7Cs— Vivek Shukla (@VivekshuklaLive) December 20, 2025
पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाई। हमलावर पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। पुलिस टीम कैंप कर रही है।
नोट-इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |
|