\“\“स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान\“\“ का 32 लाख से अधिक लोगों ने उठाया लाभ। फोटो जागरण
राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र के निर्देश पर 17 सितंबर से शुरू हुए स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का समापन 2 अक्टूबर काे हो गया। इस अभियान का परिणाम काफी उत्साहवर्धक रहा है।
इस अभियान से 32.77 लाख लोगों ने किसी न किसी रूप में लाभ उठाया। बड़ी संख्या में महिलाओं की गैर संक्रामक बीमारियों की जांच हुई, जिनमें कैंसर भी सम्मिलित है।
इस अभियान के दौरान लाखों महिलाओं की हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, टीबी, सिकल सेल, एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच हुई। साथ ही अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अभियान के दौरान 12,97,229 लोगों की उच्च रक्तचाप तथा 11,97,779 लोगों की मधुमेह की जांच की गई।
साथ ही 3,83,343 लोगों की टीबी तथा 3,97,292 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। हालांकि इस जांच के परिणाम को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सका है।
13,18,098 लोगों की हुई कैंसर की स्क्रीनिंग
इस अभियान के दौरान 13,18,098 लोगों की कैंसर की भी जांच हुई। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं। 7,54,265 लोगों की ओरल कैंसर की जांच हुई। वहीं, 1,77,948 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर तथा 3,85,885 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अभियान के तहत हुई अन्य जांच
श्रेणी संख्या
हाइपरटेंशन
12,97,229
मधुमेह
11,97,779
टीबी जांच
3,83,343
सिकल सेल जांच
3,97,292
सिकल सेल कार्ड का वितरण
21,271
एएनसी चेकअप-1
72,026
एएनसी फालोअप
1,34,964
टीकाकरण
1,77,394
हीमोग्लोबिन जांच
10,69,157
स्वैच्छिक रक्तदान
8,863
आभा कार्ड वितरण
2,82,594
आयुष्मान कार्ड वितरण
62,608
माइनर सर्जरी
1,511
मेजर सर्जरी
14,396
पोषण परामर्श
11,07,794
यह भी पढ़ें- बोकारो स्टील प्लांट की बड़ी उपलब्धि, देश में तैयार होगा सोलर पैनल के निर्माण में उपयोग होने वाला स्टील
यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: NH-49 पर अनियंत्रित बाइक वाहन से टकराई, ओड़िया यात्रा देखने जा रहे दो दोस्तों की मौत |