LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 834
प्रतीकात्मक फोटो।
संवाद सूत्र, गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) को लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट (एलएमओ) के संचालन का लाइसेंस मिल गया है। यह प्लांट पिछले एक वर्ष से बनकर तैयार था, लेकिन लाइसेंस न मिलने के कारण शुरू नहीं हो पा रहा था। अब लाइसेंस मिलने के बाद इसे चालू किया जाएगा, जिससे आइसीयू व पीआइसीयू समेत अन्य वार्डों में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
प्लांट मरीजों को आक्सीजन की कमी से होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। कालेज प्रशासन की पहल पर अब इसे शुरू करने की अनुमति मिल गई है। कोविड काल के दौरान आक्सीजन की किल्लत को देखते हुए प्लांट लगवाए थे।
यह भी पढ़ें- जल संरक्षण से साधा प्रकृति का संतुलन, राजाजी टाइगर रिजर्व ने धौलखंड-चिलावाली सहित इन रेंजों में बनवाए 12 कुंए
मेडिकल कालेज प्रशासन इसके संचालन के लिए लाइसेंस की मांग कर रहा था। अब प्लांट शुरू करने का लाइसेंस प्राप्त हो गया है। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने कहा कि एलएमओ के संचालन का लाइसेंस मिल गया है। प्लांट से सीधे आक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। मरीजों को आक्सीजन की कमी नहीं होगी। |
|