search

Delhi Crime: गोकलपुरी में झगड़े का बदला लेने के लिए दो नाबालिगों ने चाकू से गोदकर की थी युवक की हत्या

deltin33 2025-10-4 06:36:34 views 1231
  झगड़े का बदला लेने के लिए दो नाबालिगों ने चाकू से गोदकर की थी युवक की हत्या





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गोकलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम को कबाड़ के गोदाम में मोहम्मद लुकमान नाम के युवक की हत्या करने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने पकड़े गए नाबालिगों को न्यायाधीश के सामने पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मोहम्मद लुकमान परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में रहते थे। परिवार में माता-पिता समेत कई सदस्य हैं। वह भागीरथी विहार क्षेत्र में कबाड़ का गाेदाम चलाते थे। बृहस्पतिवार शाम लुकमान अपने गोदाम पर अकेले थे। तभी दो लोगों ने गोदाम में आकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार हो गए।

उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपितों की पहचान की। बृहस्पतिवार देर रात को दोनों आरोपित नाबालिगों को गोकलपुरी थाना क्षेत्र से पकड़ लिया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी लुकमान से झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521