search

नशीली पदार्थ खिलाकर बहन के देवर ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दरिंदगी

deltin33 2025-10-4 06:06:40 views 1261
  बहन के देवर ने किशोरी से किया दुष्कर्म। जागरण





जागरण संवाददाता, मुरादाबाद । सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी किशोरी को नशीली पदार्थ खिलाकर चार साल तक बहन के रिश्ते के देवर ने दुष्कर्म किया। वीडियो बनाया और इसे प्रसारित करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में अब पुलिस ने रामपुर निवासी आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगवानपुर क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि मझली बेटी के रिश्ते का देवर रामपुर के स्वार क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसका घर आना जाना था। एक माह पहले उसने बेटी से कहा कि अपनी छोटी बहन की शादी करा दो।   


बेटी ने बताई पूरी दास्तां

जब बेटी ने इस बारे में बताया तो उन्होंने अपनी 16 वर्षीय बेटी से पूछा। इस पर उसने बताया कि चार साल पहले एक दिन वह घर आया था। उस समय घर कोई नहीं था। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  

अ पने मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। बाद में किसी से बताने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर चला गया। इससे डरी सहमी किशोरी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपित घर आकर दुष्कर्म करता रहा।  



बाद में वीडियो प्रसारित कर दिया। पीड़ित बेटी की बात सुनने के बाद पिता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायती पत्र दिया। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपित मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, आइटी एक्ट, पाक्सो एक्ट धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521