search
 Forgot password?
 Register now
search

भारत की चुनाव प्रक्रिया को वैश्विक मान्यता मिली, CEC ज्ञानेश कुमार IDEA की अध्यक्षता संभालने जाएंगे स्वीडन

LHC0088 2025-12-2 05:06:39 views 1099
  

CEC ज्ञानेश कुमार। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत को पहली बार अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस बड़ी उपलब्धि पर बात करते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि दुनिया भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के सफल संचालन को मान्यता देती है। यही कारण है कि 30 साल के इतिहास में पहली बार दुनिया के 37 लोकतांत्रिक देशों के समूह ने भारत को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान, इंटरनेशनल आईडीए की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
\“भारत के लोगों के लिए गर्व का पल\“

उन्होंने कहा कि यह भारत के नागरिकों के लिए और सभी चुनाव अधिकारियों के लिए अत्यंत गर्व का पल है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 3 दिसंबर 2026 को स्टॉकहोम, स्वीडन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए औपचारिक रूप से आंतरराष्ट्रीय आईडीईए के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। इस संगठन में विश्व के 37 लोकतांत्रिक देश शामिल हैं।
1995 में स्थापित की गई थी संस्था

उल्लेखनीय है कि साल 1995 में इस संस्था को स्थापित किया गया था। बता दें कि इंटरनेशनल आईडीईए एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसके 35 सदस्य हैं। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक के रूप में इसमें भाग लेते हैं। साल 2003 में इसके संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: बस्तर में माओवादियों का सफाया, अमित शाह की नीति ने तोड़ी हिंसा की रीढ़
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151548

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com