search

दीनबंधू छोटूराम यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म में वीसी का चपरासी निलंबित, जांच महिला सेल को सौंपी

deltin33 2025-10-4 05:36:27 views 1290
  दुष्कर्म का आरोपित चपरासी निलंबित, वूमेन सेल को सौंपी जांच





जागरण संवाददाता, सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। अब आरोपित चपरासी हर्ष को निलंबित कर दिया गया है और जांच वूमेन सेल को सौंप दी गई है। वहीं, पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस की टीम शुक्रवार को यूनिवर्सिटी पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



एमएससी की छात्रा के साथ एक अक्टूबर को विश्वविद्यालय के बाथरूम में विश्वविद्यालय के वीसी का चपरासी हर्ष ने दुष्कर्म किया था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने गुरुवार को अपनी मां व अधिवक्ता सुरेंद्र कौशिक, संदीप व मुकेश शर्मा के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


“छात्रा की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की रही है। पुलिस यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।“



-निधि नैन, एसीपी


यह भी पढ़ें- DCRUST विश्वविद्यालय के महिला वॉशरूम में हैवानियत, एमएससी की छात्रा से वीसी के चपरासी ने किया दुष्कर्म
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131