search

शादी के पांच महीने बाद मह‍िला ने फंदा लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने फंदे से उतारा शव

deltin33 2025-10-4 03:06:35 views 1276
  कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव।- सांकेत‍िक तस्‍वीर





संवाद सूत्र, आदमपुर। शादी के पांच महीने बाद विवाहिता का शव ससुराल में कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग खेत पर धान की फसल की कटाई करने गए थे। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया कि विवाहिता की मृत्यु के मामले में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर निवासी प्रेमवती 20 वर्ष की शादी 16 अप्रैल 2025 को इसी थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर ढोला निवासी हंसराज के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर 11 बजे विवाहिता ने मकान का मुख्य गेट और कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर फंदे पर लटक कर जान दे दी।



खेत से लौटने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद देखकर छत के रास्ते मुख्य गेट का दरवाजा खोला। कमरे का दरवाजा बंद देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें- पुलिस सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में हुई जुमे की नमाज, बरेली में बवाल के बाद अलर्ट रहा प्रशासन
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521