search

Jharkhand Weather: झारखंड में लुढ़केगा पारा और बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Chikheang 2025-12-2 12:06:39 views 870
  

झारखंड में बढ़ेगी ठंड। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। Aaj Ka Mausam: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी में ठंड का असर बढ़ने लगा है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस गुमला का रहा।

वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, पूरे राज्य में अगले चार दिनों के दरम्यान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड का असर बढ़ेगा और लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड का असर कुछ कम होगा लेकिन अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कमी होगी। जिसके बाद ठंड का असर बढ़ेगा और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली पछुवा हवा के कारण कनकनी भी बढ़ जाएगी। लगातार बढ़ रहे ठंड के असर के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों की भी परेशानी बढ़ गई है।
डॉक्टर ने दी सलाह, बचकर रहें

रिम्स के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि बढ़ती ठंड में केवल सुबह की धूप में सैर ही लाभकारी है। शाम की सैर का ठंड और प्रदूषण के बढ़ने से परहेज करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ठंड से बचकर रहें, पौष्टिक भोजन करें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। नियमित व्यायाम करें, लेकिन सुबह जल्दी सैर करने से बचें, विशेषकर यदि आपको दिल या फेफड़ों की बीमारी है। इसके बजाय हल्की धूप में या शाम को टहलें। यदि कोई भी बीमारी के लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

उन्होंने कहा कि गर्म कपड़े पहनें, हाइड्रेटेड रहें और त्वचा को सूखने से बचाएं। आहार में विटामिन डी के लिए धूप का आनंद लें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक व मौसमी खाद्य पदार्थ खाएं। सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट और किशमिश फायदेमंद होते हैं।

नियमित रूप से व्यायाम करें लेकिन बहुत सुबह और बहुत ठंडे समय में बाहर जाने से बचें। अगर आपको कोई बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही व्यायाम शुरू करें। हर रात 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें और तनाव को नियंत्रित करने के लिए ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का उपयोग करें।

बीमार लोगों से दूर रहें, हाथ बार-बार धोएं और चेहरे को छूने से बचें। हृदय रोगी ठंड में विशेष ध्यान रखें। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद न करें और सामान्य से अधिक खाने से बचें। श्वसन संबंधी समस्या वाले मरीज अस्थमा, सीओपीडी आदि सुबह बहुत जल्दी बाहर न जाएं।

खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर घर पर पारंपरिक उपचार लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें-

झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152764

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com