search

Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या पर जरूर करें इन खास चीजों का दान, मिलेगा अपार धन-दौलत का वरदान

deltin33 2025-11-30 23:01:48 views 1229
  

Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या पर करें ये दान।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष अमावस्या का हिंदू धर्म बहुत ज्यादा महत्व है। पंचांग को देखते हुए पौष अमावस्या 19 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि विशेष रूप से पितरों को समर्पित होती है और पौष महीने में पड़ने की वजह से सूर्य देव का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन किया गया दान-पुण्य न केवल पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से पितृ दोष, कालसर्प दोष और आर्थिक दरिद्रता को भी दूर करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर आप अपार धन-दौलत और सौभाग्य का वरदान चाहते हैं, तो पौष अमावस्या (Paush Amavasya 2025 Par Karen Ye Daan) पर इन 5 खास चीजों का दान जरूर करें।
जरूर करें ये खास दान (Paush Amavasya 2025 Daan List)

  
तिल

काले तिल का दान पितरों को सबसे अधिक प्रिय होता है। यह दान पितृ दोष को शांत करता है। ऐसे में स्नान के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को काले तिल का दान करें। इसके साथ ही जल में तिल मिलाकर पितरों को तर्पण भी जरूर दें।
गर्म कपड़े

पौष महीने में बहुत ठंड पड़ती है। इस महीने में गर्म कपड़ों और कम्बल का दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। ऐसे में किसी असहाय व्यक्ति को गर्म कपड़ों का दान करें। माना जाता है कि इससे सूर्य देव और शनि देव दोनों प्रसन्न होते हैं, और धन से जुड़ी मुश्किलें दूर होती है।
गुड़

गुड़ को सूर्य देव से जोड़ा जाता है। पौष महीने की अमावस्या पर गुड़ का दान करने से सूर्य और बृहस्पति दोनों ग्रह मजबूत होते हैं, जो धन, यश और करियर में उन्नति लाते हैं। ऐसे में गाय को गुड़ खिलाएं या फिर किसी ब्राह्मण को गुड़ और चने का दान करें।
अनाज

अमावस्या के दिन अन्न दान करने से अन्नपूर्णा माता की कृपा मिलती है, जिससे घर का भंडार हमेशा भरा रहता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार, गेहूं, चावल या अन्य कोई भी अनाज किसी मंदिर में दान करें। इस दान से गरीबी दूर होती है।
दीप

अमावस्या की रात दीपक और तेल का दान करने से जीवन में ज्ञान और प्रकाश आता है। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा, किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद को तेल और बाती का दान जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या पर करें गंगा चालीसा का पाठ, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

यह भी पढ़ें- Paush Amavasya 2025: पौष अमावस्या कब है? जानिए डेट, मुहूर्त और पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
462263

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com