search

जींद में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, एक आरोपी गिरफ्तार; 14 किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती बरामद

deltin33 2025-10-3 23:36:30 views 1249
  सफीदों गेट निवासी युवक 14 किलोग्राम 600 ग्राम गांजा पत्ती समेत गिरफ्तार





जागरण संवाददाता, जींद। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सफीदों गेट निवासी युवक रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 14 किलोग्राम 600 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीआइए प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थों व नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। सीआइए को वीरवार को सूचना मिली कि सफीदों गेट जींद निवासी युवक रवि सोमनाथ मंदिर के पीछे प्लास्टिक के कट्टे में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बेचने के इरादे से खड़ा है।



सूचना मिलने पर एसआइ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने टीम बनाकर तुरंत मौके पर भेजी। यहां से पुलिस ने रवि को गिरफ्तार किया और उसके कट्टे की तलाशी ली। इसमें 14 किलोग्राम 600 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआइ कमलदीप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521