पटना सहित 9 जिलों की हवा प्रदूषित
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में धीरे-धीरे धुंध और ठंड में बढ़ोतरी होने के साथ राजधानी सहित कई शहरों की हवा प्रदूषित हो रही है। गुरुवार को पटना सहित नौ जिलोें की हवा प्रदूषित रही। राजधानी के बाद हाजीपुर की हवा सबसे प्रदूषित रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक्यूआई 165 दर्ज किया गया, जबकि समनपुरा का 226 एक्यूआई दर्ज किया गया।
राजधानी के तारामंडल के पास 209, मुरादपुर का 160, दानापुर का 175, राजवंशी नगर का 113 एवं शेखपुरा का 86 दर्ज किया गया। प्रदेश में हाजीपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया। प्रदेश में बेगूसराय की हवा सबसे स्वच्छ रही। यहां का एक्यूआई 47 दर्ज किया गया।
गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ हवा की गति में कमी आने के साथ हवा में धूलकणों की मात्रा अधिक पाई गई।
हवा में धूलकणों की अधिकता बढ़ने के साथ सड़कों पर नगर निगम की ओर से पानी का छिड़काव जारी है। आने वाले दिनों में जब हवा की गति सतह पर कम होगी तो प्रदूषण की सघनता बढ़ेगी, जिससे समस्या बढ़ सकती है।
शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
पटना
165
हाजीपुर
161
सासाराम
158
आरा
154
मुंगेर
121
मुजफ्फरपुर
118
अररिया
107
औरंगाबाद
102
भागलपुर
102
यहां की हवा संतोषजनक
शहर AQI
गया
98
सिवान
98
मोतिहारी
97
सहरसा
95
बिहारशरीफ
93
बेतिया
91
छपरा
72
समस्तीपुर
61
बेगूसराय
47
श्रेणी AQI मान स्वास्थ्य प्रभाव
अच्छा
0 - 50
हवा की गुणवत्ता अच्छी है। कोई खतरा नहीं।
संतोषजनक
51 - 100
हवा ठीक है। संवेदनशील लोगों को हल्की सावधानी बरतें।
मध्यम प्रदूषित
101 - 200
संवेदनशील लोग (अस्थमा, बच्चे, बुजुर्ग) असुविधा महसूस कर सकते हैं।
खराब
201 - 300
लंबे समय तक बाहर रहने से सांस की तकलीफ हो सकती है।
बहुत खराब
301 - 400
गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव। बाहर निकलना कम करें।
गंभीर
401 - 450+
खतरनाक स्तर। सभी को घर के अंदर रहना चाहिए।
|