search

UP Weather: मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, कोहरे को लेकर भी IMP ने द‍िया अपडेट

deltin33 2025-11-28 01:37:55 views 675
  



  

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है, जिससे ठंड से हल्की राहत मिलेगी। तापमान में वृद्धि की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और साथ ही अफगानिस्तान के ऊपर मध्य से ऊपरी क्षोभमंडल तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में विस्तृत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर निम्न क्षोभमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा की दिशा बदल गई है, जबकि आसमान में आंशिक बादलों की उपस्थिति भी तापमान बढ़ने में सहायक है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पहले ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने पर इसके तेजी से छंट जाने की भी उम्मीद है।

गुरुवार को सुबह बनारस समेत आठ शहरों में कोहरा रहा। मौसम में यह बदलाव लोगों को कुछ दिनों के लिए ठिठुरन भरी सर्दी से हल्की राहत दे सकता है, मगर सुबह हल्का कोहरा व धुंध छाएगी, दिन में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
460113

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com