search

जौनपुर में अजीत प्रजापति को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान, कयासों पर विराम

LHC0088 2025-11-27 20:07:11 views 1141
  

इंटरनेट मीडिया पर नए जिलाध्यक्ष की सूची प्रसारित हुई तो उनको लोगों ने बधाइयां देनी शुरू कर दीं।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। भाजपा ने जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी अजीत प्रजापति के नाम पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ पार्टी व जनता के बीच लंबे समय से चले आ रहे उहापोह को समाप्त कर दिया। बुधवार देर रात जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर नए जिलाध्यक्ष की सूची प्रसारित हुई तो उनको लोगों ने बधाइयां देनी शुरू कर दीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बेहद ही सामान्य पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले अजीत प्रजापति के पास संगठन के कार्यों को करने का लंबा व विशेष अनुभव रहा है। गांव में लगने वाली संघ की शाखा से एक स्वयंसेवक के रूप में अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत कर शाखा कार्यवाह, खंड कार्यवाह, खंड शिक्षक, मुख्य शिक्षक, विस्तारक जैसे तमाम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए वर्ष 2012 में वे भाजपा की सक्रिय राजनीति में आए।

उन्होंने यहां भी जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। पार्टी के प्रति समर्पित विचारधारा को देखते हुए ही उन्हें उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया। वर्तमान में वे सुल्तानपुर जनपद में जिला प्रवासी के दायित्व पर कार्य कर रहे थे।

सुइथाकलां से चौथे जिलाध्यक्ष बने अजीत
सुइथाकलां की माटी भाजपा की राजनीतिक खेती के लिए सदैव ही उर्वर रही है। जनसंघ से प्रथम सांसद ठाकुर ब्रह्मजीत सिंह क्षेत्र के ही जुड़ापुर (सुइथाकलां) गांव निवासी थे। वर्ष 1995 में पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान पहली बार बूढूपुर (धौरवा) निवासी लालता प्रसाद यादव के पास रही जो विधायक भी रहे। इसके पश्चात क्रमशः ईशापुर के हरिश्चंद्र सिंह, छीतमपट्टी के पुष्पराज सिंह और अब अढ़नपुर के अजीत प्रजापति सुइथाकलां से चौथे जिलाध्यक्ष बने हैं। इतना ही नहीं, यहीं के अरसिया की माटी से निकले रमेश चंद्र मिश्र बदलापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

जौनपुर से 54 दावेदारों ने किया था नामांकन

राजनीतिक हलचल व गहमा गहमी के बीच भाजपा के सीहीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा के जौनपुर जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारों ने नामांकन किया था। जौनपुर जिले के चुनाव अधिकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पद के लिए 54 , जबकि जौनपुर से प्रदेश परिषद के लिए चार लोगों ने पर्चा भरा। उस समय पार्टी के जिम्मेदारों ने बताया कि इन पर्चों की स्कूटनी करके व मानक पर खरे उतरने वाले नामांकन पत्र को प्रदेश कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

इसके बाद प्रदेश कार्यालय में इन नाम पर विचार के बाद नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा 15 जनवरी तक कर दी जाएगी। न जाने किन परिस्थितियों में जौनपुर जिलाध्यक्ष पद पर नए नाम की घोषणा तय समय के कई महीने बीत जाने के बाद 26 नवंबर को की जा सकी। इस बीच समय-समय पर नए जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में गुटबाजी की सुगबुगाहट भी सुनी गई। बहरहाल, अब नए अध्यक्ष के रूप में अजीत प्रजापति के नाम की घोषणा के बाद सारे किंतु-परंतु पर विराम लग गया है।


पार्टी ने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी व उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
-

अजीत प्रजापति, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233