search

कोयंबटूर: मंदिर में पूजा कर रहे थे श्रद्धालु, अचानक घुसा हाथी और फिर...

LHC0088 2025-10-3 19:36:38 views 1264
  मंदिर में पूजा कर रहे श्रद्धालुओं के पास पहुंचा जंगली हाथी (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोयंबटूर के पश्चिमी घाट की तलहटी में स्थित पूंडी वेल्लियांगिरी मंदिर में एक जंगली हाथी अचानक घुस आया। जंगली हाथी के मंदिर में घुसने से कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। हालांकि, जैसे ही इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को हुई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हाथ की सफलतापूर्वक रिजर्व जंगल में पहुंचाया. विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, पूंडी वेल्लियांगिरी मंदिर में जंगली हाथी भटक कर पहुंच गया। हाथी ने पहले मंदिर के चारों तरफ भ्रमण किया। इस दौरान उसे जैसे ही मंदिर में घुसने की जगह दिखी। तुरंत अंदर प्रवेश कर गया। हाथी के प्रवेश करने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में थोड़ी देर के लिए तनाव फैल गया। जंगली हाथी को मंदिर में घुसता देख वहां मौजूद श्रद्धालु उसे भगाने लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वहीं मंदिर के कर्मचारियों ने हाथी को डराने के लिए स्वचालित \“मंगला वथियम\“ (ढोल और घंटियाँ) बजाया। जैसा की वीडियो में देखा और सुना जा सकता है।


वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

इस दौरान किसी ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। जिसके बाद मंदिर के पास वन विभाग के अधिकारी पहुंचे। वन अधिकारियों की मदद से हाथी को सफलतापूर्वक जंगल में छोड़ा गया। गनीमत रही की इस दौरान जंगली हाथी ने किसी का नुकसान नहीं पहुंचाया।
जंगल से घिरा है मंदिर

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पश्चिमी घाट की तलहटी में स्थित पूंडी वेल्लियांगिरी मंदिर चारों ओर से जंगल से घिरा है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित फेमस हिंदू मंदिर है। यह मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मंदिर जंगल से घिरे होने के कारण यहां कई बार जंगली जानवर पहुंच जाते हैं।



यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में बिना अनुमति स्कूल में घुसे आरएसएस कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिए
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138