search

10 हजार रिश्वत लेते मार्केट‍िंग इंस्‍पेक्‍टर और उसका साथी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मची खलबली

cy520520 2025-11-27 02:16:06 views 1039
  



संवाद सूत्र, देवरनिया। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को संभागीय खाद्य नियंत्रण विभाग के विपणन निरीक्षक व उसके एक प्राइवेट साथी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध देवरनिया थाने में प्राथमिकी लिखाई गई है। दोनों की गिरफ्तारी के दौरान पूरी मंडी में हलचल बढ़ गई। एक बार को लोग यह नहीं समझ सके कि, आखिर निरीक्षक को कौन लेकर चला गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एंटी करप्शन टीम के मुताबिक, बहेड़ी के मलकपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने शिकायत की थी कि संभागीय खाद्य नियंत्रण विभाग के विपणन निरीक्षक मनीष कुमार दुबे, उनसे धान की तौल पर प्रति क्विंटल के हिसाब से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उनका धान तौलने से मना कर दिया था। इस मामले की शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन टीम से की तो टीम ने जांच कराई। जांच में शिकायतकर्ता के सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने मंगलवार को मंडी से ही आरोपित विपणन निरीक्षक मनीष कुमार दुबे व उसके एक प्राइवेट साथी अतुल गंगवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से 10 हजार रुपये रिश्वत भी बरामद हुई। उनके विरुद्ध देवरनिया थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392